{"_id":"5d0685718ebc3e2a7e2bb644","slug":"15607084536-gorakhpur-news145","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहद्दीपुर में सड़क काटकर डाला गया बिजली का केबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहद्दीपुर में सड़क काटकर डाला गया बिजली का केबल
Mon, 17 Jun 2019 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मोहद्दीपुर रोड पर दिन भर परेशान हुए लोग
- बिजली के तार को अंडरग्राउंड करने के लिए रास्ता रोककर किया गया काम
- आज सुबह से खुल जाएगा पैडलेगंज-मोहद्दीपुर रोड गोरखपुर। एयरपोर्ट से सर्किटहाउस तक बन रहे फोरलेन में बिजली के तार को अंडरग्राउंड किया जा रहा है। इसके लिए रविवार को मोहद्दीपुर चौराहे पर चारों तरफ से केबिल डालने के लिए सड़क को काटना पड़ा। इससे यातायात पूरे दिन बाधित रहा और लोग परेशान होते रहे।
विज्ञापन
मोहद्दीपुर चौराहे से विश्वविद्यालय, कूड़ाघाट और पैडलेगंज की तरफ केबल बिछाया जाना था । इसके लिए रविवार सुबह 10 बजे से लोक निर्माण विभाग ने ट्रैफिक को रोककर काम कराना शुरू किया। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि रविवार को देर रात तक काम पूरा कर लिया जाएगा। सोमवार सुबह से आवागमन सुचारू हो जाएगा।
विज्ञापन
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।