फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   समझौते के बाद खत्म हुआ निगम कर्मियों की हड़ताल

समझौते के बाद खत्म हुआ निगम कर्मियों की हड़ताल

Fri, 05 Jan 2018 09:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 05 Jan 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
समझौते के बाद खत्म हुआ निगम कर्मियों की हड़ताल
जूस पिलाकर अनशन तुड़वाते नगर आयुक्त। - फोटो : Amar Ujala
नगर आयुक्त से वार्ता के बाद नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति के महामंत्री रामप्रकाश सिंह की भूख हड़ताल खत्म हो गई। नगर आयुक्त ने जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया।
विज्ञापन


नौ मांगों के लिए नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति ने दो दिन पहले हड़ताल शुरू की थी। इसके बाद भी नगर आयुक्त की तरफ से कोई सार्थक कदम नहीं उठाने के बाद महामंत्री रामप्रकाश सिंह ने भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। शुक्रवार को नगर आयुक्त ने कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया। वार्ता में निगम प्रशासन की ओर से नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, संयुक्त नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त समेत अन्य अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन


वहीं समिति की ओर से अध्यक्ष कौशल कुमार शुक्ल, संरक्षक रवींद्र कुंवर, उपाध्यक्ष देवानंद राम त्रिपाठी, शेषनाथ पांडेय समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। कौशल कुमार शुक्ल ने बताया कि दो घंटे की वार्ता के बाद नगर आयुक्त ने उनकी मांगों पर सहमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बिंदुओं पर हुआ समझौता
- 2001 के पूर्व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के विनियमितीकरण के संबंध में प्रमुख सचिव से वार्ता कर 10 दिन में कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा।
- पथ प्रकाश विभाग के लंबित कर्मचारियों का निलंबन वापस, बहाल
- समान कार्य का समान वेतन पाने वाले कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ मिलेगा।
- त्योहारों के दिनों में अतिरिक्त कार्य करने वाले जलकल कर्मचारियों को पहले की तरह अतिरिक्त वेतन देने पर सहमति।
- चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए गठित कमेटी हर माह बैठक कर भुगतान करेगी।
- मृतक आश्रितों की लंबित पत्रावली का निस्तारण
- एसीपी की सभी पत्रावलियों का निस्तारण
- कर्मचारियों का भवन निर्माण, मरम्मत के लिए विशेष परिस्थितियों में ऋण देने पर सहमति।
- ठेकेदार प्रथा, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन भुगतान में होने वाली धांधली खत्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed