{"_id":"5be9aacabdec22694d432778","slug":"11542040266-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटों की सफाई में लगाए गए आठ सौ कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटों की सफाई में लगाए गए आठ सौ कर्मचारी
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
शहर में चार सौ स्थानों पर होगी छठ पूजा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। छठ घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम प्रशासन सोमवार को मुस्तैदी से जुटा दिखा। घाटों की सफाई के लिए आठ सौ से ज्यादा सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है।
शहर में छठ पूजा का विशेष आयोजन वैसे तो राजघाट, महेसरा, नया गांव, डोमिनगढ़, मोहरीपुर, हनुमानगढ़ी, तकिया कवंलदह में होता है, लेकिन करीब चार सौ अन्य स्थानों पर भी छठ पूजा होती है। हरेक वार्ड में तीन से चार छोटे छोटे तालाब बनाए गए हैं। सभी तालाबों में नगर निगम के जलकल विभाग की ओर से पानी भरने का इंतजाम किया गया है।
जलकल जीएम प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि जहां से भी छठ पूजा के लिए बनाए गए तालाबों में पानी भरने की मांग की जा रही है, वहां तत्काल टैंकर पहुंचाया जा रहा है। जलकल के 10 टैंकर के अलावा नगर निगम के 5 ट्रैक्टर को भी इस काम में लगाया गया है। जलकल के तीन अवर अभियंताओं को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।