फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth dies in road accident

सड़क हादसे में युवक की मौत

Tue, 29 Oct 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident
गोंडा। अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक बालक समेत तीन लोग घायल हो गए। उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुर खुर्द बकसैला गांव निवासी रामजन्म यादव 35 पुत्र राम संवारे इसी थाना क्षेत्र के सिसई गांव निवासी रामकेवल पासवान 40 पुत्र संगमलाल पासवान के साथ रविवार की रात बाइक से खरददारी करने के लिए उमरी बाजार गया था। दोनों घर वापस लौट रहे थे, रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

दोनों को सीएचसी बेलसर ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में रामजन्म की मौत हो गई। रामकेवल हालत नाजुकबनी हुई है। दूसरी घटना में खरगूपुर थाना क्षेत्र के रूपईडीह गांव का रहने वाला अशोकर कुमार 20 पुत्र रामगोपाल मंगलवार को बाइक से इटियाथोक पेटिंग करने गया था।
विज्ञापन

वहां से देर शाम वापस लौटते समय इटियाथोक थाना क्षेत्र के पारासराय गांव के पास बछड़े को बचाने के चक्कर में टकराकर घायल हो गया। तीसरी घटना में कौड़िया थाना क्षेत्र के कुकुरभुकवा गांव का रहने वाला मनीष कुमार 10 पुत्र सहजराम रविवार की देर शाम आर्यनगर चौराहे पर गया था तभी उसे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed