{"_id":"68e2afbbd7c810510d0cb079","slug":"young-man-beaten-up-in-shop-cctv-footage-goes-viral-gonda-news-c-100-1-gon1041-145044-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दुकान में युवक की पिटाई, सीसीटीवी फुटेज वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दुकान में युवक की पिटाई, सीसीटीवी फुटेज वायरल
Sun, 05 Oct 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बा स्थित एसएमआई मार्केट में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में शनिवार देर शाम कुछ लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। पूरी घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता। नगर के पड़ाव मोहल्ला निवासी फैसल ने बताया कि वह अपने मोबाइल की मरम्मत कराने दुकान पर गया था। तभी अनुराग तिवारी निवासी पटपरगंज रोड, जिगर सर्राफ निवासी अशोकपुर और सदन सिंह निवासी गोकुला वहां पहुंचे। किसी बात को लेकर गालीगलौज करने लगे। विरोध पर तीनों ने फैसल की पिटाई शुरू कर दी।
शोरगुल सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बीचबचाव किया। सूचना पर सीओ तरबगंज डाॅ. उमेश्वर प्रभात सिंह और थानाध्यक्ष अभय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। एसओ ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी है। कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)