गोंडा। आजादी के 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव में सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में 90 किमी. की तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। तिरंगा यात्रा कटरा विधानसभा के आर्य नगर से शुरू होकर कर्नलगंज व तरबगंज विधानसभा होते हुए नगर पालिका नवाबगंज पहुंची। नवाबगंज के टाउन हाल में विभाजन विभीषिका दिवस पर लोगों को जागरूक किया। यात्रा का कटरा विधानसभा में विधायक बावन सिंह के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने स्वागत किया। इस मौके पर विधानसभा कर्नलगंज में विधायक अजय सिंह साथ रहे।
तरबगंज विधानसभा में विधान परिषद सदस्य अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह ने अभिवादन किया। ब्लाक प्रमुख भवानीभीख शुक्ल, ब्लाक प्रमुख हलधरमऊ वैभव सिंह, चेयरमैन वासुदेव सिंह, जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह, नेहा सिंह, जिला पंचायत की अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नानबच्चा पांडेय, रवीन्द्र पांडेय, चंद्र प्रकाश सिंह, सूर्य नारायन मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद