फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman murdered, co-wife suspected

Gonda News: महिला की हत्या, सौतन पर शक

Sun, 28 Sep 2025 03:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 28 Sep 2025 03:20 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered, co-wife suspected
कटरा बाजार के चौदहा मेटुकहा गांव में महिला का शव मिलने के बाद गुमसुम बैठे जेठ व बच्चे। - संवाद
कटरा बाजार/माधोपुर। गुलामपुरवा चौदहा मेटुकहा निवासी राजकुमारी (40) की शुक्रवार को हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह घर से 100 मीटर दूर झाड़ियों में उनका शव मिला है। घटनास्थल पर छानबीन में पुलिस को मोबाइल फोन व टूटी चूड़ियां मिली हैं। मृतका के गले व चेहरे के साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। शव मिलने के बाद से राजकुमारी की सौतन चंचल लापता हैं। पुलिस चंचल को तलाश रही है।
विज्ञापन

राजकुमारी के जेठ गंगाराम ने बताया कि उनके छोटे भाई खुरभुर की दो शादियां हुई हैं। पहली पत्नी राजकुमारी बेटे राजा (15), राज (11), राजकुमार (09) और बेटी लक्ष्मी (05) के साथ गांव में ही रहती थीं। जेठ गंगाराम ही राजकुमारी व उनके बच्चों की देखभाल करते थे। जबकि खुरभुर दूसरी पत्नी चंचल के साथ दिल्ली में रहते हैं। बीते 22 सितंबर को खुरभुर दूसरी पत्नी चंचल के साथ गांव के ही निर्भयराम के यहां बरही में आए थे। चार दिन बाद खुरभुर दिल्ली चले गए। चंचल गांव के घर में ही रुक गई थीं।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम पांच बजे राजकुमारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। देर शाम तक घर नहीं लौटीं तो तलाश शुरू की गई। मगर कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह गंगाराम थाने पर सूचना देने जा रहे थे, तभी घर से 100 मीटर दूर झाड़ियों में राजकुमारी का शव मिलने की जानकारी मिली। इसी बीच चंचल लापता हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ करनैलगंज अभिषेक दावाच्या व इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने फोरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने बताया कि प्रथमदृष्टया राजकुमारी की हत्या हुई है। लापता चंचल की तलाश की जा रही है।

राजकुमारी से चंचल का अक्सर होता था विवाद
पुलिस को शुरुआती छानबीन में पता चला कि राजकुमारी व चंचल में अक्सर विवाद होता था। चंचल के लापता होने के बाद पुलिस के शक की सुई उस पर ही टिक गई है। पुलिस की जांच में यह भी आया है कि खुरभुर पहली पत्नी राजकुमारी व बच्चों को भरण-पोषण के लिए खर्च नहीं दे रहा था। खुरभुर की दूसरी पत्नी चंचल से एक साल की बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed