फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   woman leaves innocent child and jumps into Saryu

महिला ने अबोध बच्ची को छोड़ सरयू में लगाई छलांग

Thu, 29 Aug 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
woman leaves innocent child and jumps into Saryu
करनैलगंज (गोंडा)। पुलिस की मौजूदगी में गृह कलह से तंग एक महिला ने अपने एक वर्षीय अबोध बच्ची को पुल पर छोड़कर सरयू नदी में छलांग लगा दी। युवती को नदी में कूदते देख कोतवाल के चालक सिपाही ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई और महिला को जीवित नदी से निकाल लिया।
विज्ञापन

मामला कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के सरयू तट स.्थित सरयू पुल का है। गुरुवार की दोपहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह अपने दलबल के साथ स्थानीय सरयू नदी पर स्थित कटरा घाट पर कजरी तीज पर होने वाले जलाभिषेक की तैयारियों का जायजा ले रहे थे। इसी बीच एक 24 वर्षीय महिला ने अपनी एक वर्षीय पुत्री को पुल पर छोड़कर ऊफनाई सरयू में छलांग लगा दी। यह नजारा देख पुल के पास ही मौजूद कोतवाल के चालक आरक्षी जयप्रकाश यादव ने भी नदी में छलांग लगा दी। यह नजारा देख सारे पुलिस कर्मी अवाक रह गये। जब तक महिला डूबती तब तक आरक्षी चालक जय प्रकाश तैरते हुए उसके पास जा पहुंचा और महिला को बचाकर निकालने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन

तब तक और लोग भी उनकी सहायता के लिए नाव व रस्सी आदि से पहुंच गये। महिला को सकुशल बचा लिया। पानी से निकाल कर महिला को एसएसआई मनोज कुमार सिंह, आरक्षी सत्य प्रकाश यादव, सूरज महिला आरक्षी सीमा व कनक लता की मदद से सीएचसी ले आये जहां महिला के उपचार के बाद उसने बताया कि वह पारिवारिक कलह से तंग आकर अपनी जान देने के लिए पुल से कूदी करने थी। सीओ करनैलगंज जितेंद्र दूबे ने बताया कि महिला के परिवारीजनों को बुलाया जा रहा है। जाबांज आरक्षी चालक जयप्रकाश यादव को पुरस्कृत करने के लिए उसका नाम अधिकारियों को भेजा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed