{"_id":"6aa593a6e9e25b18820c4ace","slug":"politics-heats-up-over-the-murder-case-congress-members-placed-under-house-arrest-gonda-news-c-100-1-gon1001-165973-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हत्याकांड पर गरमाई सियासत, कांग्रेसी नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हत्याकांड पर गरमाई सियासत, कांग्रेसी नजरबंद
Sat, 12 Sep 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
जिला कार्यालय पर पुलिस हिरासत में कांग्रेसी व भंभुआ में धरना देते कार्यकर्ता संवाद
गोंडा/करनैलगंज। विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर शनिवार को जिले की सियासत गरमा गई। पीड़ित परिवार से मिलने गोंडा आ रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को बाराबंकी टोल प्लाजा पर रोकने के बाद उनकी अगुवानी के लिए जा रहे कांग्रेस नेताओं को भी भंभुआ चौकी के पास रोक दिया गया। कई नेताओं को हिरासत में लिया गया। कांग्रेस कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं को नजरबंद रखा गया।
कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र, त्रिलोकीनाथ तिवारी, दुर्ग विजय सिंह, अब्दुल रहमान, तव्वाज खान, इफ्तिखार अंसारी, रघुपति त्रिपाठी, अशोक सिंह, सलमान अंसारी, अनवर अली, उबैदुर्रहमान और अब्दुल्ला खान समेत कई नेता अजय राय की अगुवानी के लिए जा रहे थे। भंभुआ चौकी के पास पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
गोंडा में शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नजरबंद रखा। एहतियातन कार्यालय और शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। कांग्रेस जिला प्रवक्ता शिवकुमार दूबे ने कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने हत्याकांड की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।