फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Farmer beaten to death with a stick after asking for payment

Gonda News: तगादा करने पर किसान की डंडे से पीटकर हत्या

Sat, 12 Sep 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 12 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Farmer beaten to death with a stick after asking for payment
रमेश की फाइल फोटो और गिरफ्तारी आरोपी रामअनुज पांडेय। संवाद
गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र में एक साल पहले गन्ने के बीज के लिए दिए गए 1,500 रुपये का तगादा करने पर एक किसान की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विशुनपुर बैरिया गांव निवासी राजमन के मुताबिक, उनके पिता रमेश (57) ने करीब एक वर्ष पहले गन्ने के बीज के लिए पकड़ी कैशवार निवासी रामअनुज पांडेय उर्फ मुंजे को 1,500 रुपये दिए थे। शुक्रवार सुबह रमेश किसी काम से विशुनपुर बैरिया चौराहे के पास गए थे। वहां रामअनुज मिल गया। रमेश ने अपनी रकम का तगादा किया तो रामअनुज झगड़ा करने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि रामअनुज ने गाली-गलौज करते हुए डंडे से रमेश की पिटाई कर दी। सिर पर भी हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से वह लड़खड़ाकर जमीन पर गिर गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर रामअनुज पांडेय उर्फ मुंजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को मोफिया मलारी नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद हो गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed