{"_id":"695ea149ba55b682d504af7b","slug":"woman-hangs-herself-after-talking-to-husband-on-phone-gonda-news-c-100-1-brp1002-149999-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पति से फोन पर बातचीत के बाद महिला ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पति से फोन पर बातचीत के बाद महिला ने लगाई फांसी
Wed, 07 Jan 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
झंझरी/वजीरगंज। वजीरगंज के जटमल पुरवा गांव में मंगलवार रात पति से फोन पर बातचीत के बाद एक 30 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जटमल पुरवा गांव निवासी माया देवी पत्नी भीमनाथ ने मंगलवार रात पंखे से लटककर जान दे दी। ससुर रामशंकर ने बताया कि उनका बड़ा पुत्र भीमनाथ दिल्ली की एक फैक्टरी में नौकरी करता है। घर पर माया देवी अपने नौ वर्षीय पुत्र रितेश के साथ रहती थीं। परिजनों के अनुसार मंगलवार को माया देवी की अपने पति से फोन पर बात हुई थी।
रात में उसने रोज की तरह भोजन बनाकर सभी परिजनों को खिलाया और इसके बाद सभी अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। बुधवार सुबह काफी देर तक जब माया देवी कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने उसे आवाज दी। अंदर जाकर देखा तो उसका शव फंदे से लटका था। प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही है।