फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman dies under suspicious circumstances

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 08 Nov 2020 09:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances
मनकापुर (गोंडा)। नव विवाहिता का शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटकता हुआ संदिग्ध स्थित में पाया गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति समेत छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना तरबगंज क्षेत्र के परास पट्टी गांव की निवासिनी मीना पत्नी राम जियावन ने रविवार को कोतवाली मनकापुर में लिखाई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी बेटी गीता (22) की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लिदेहना ग्रंट गांव निवासी व्यास मुनि पुत्र राम अवध के साथ की गई थी। शादी के कुछ माह बाद पति ने मोटरसाइकिल की मांग करने लगा। मृतका की मां के अनुसार मोटरसाइकिल देने में असमर्थता जाहिर करने के बाद ससुराली जनो ने बेटी मीना को प्रताड़ित करने लगे। इस बात को उसकी पीड़ित बेटी ने कई बार मोबाइल से मायका पक्ष को अवगत भी कराया था और विगत दिनों में बेटी ने दहेज को लेकर मार डालने की आशंका भी जताई थी।
विज्ञापन

रविवार की सुबह बेटी की अचानक मृत्य हो जाने की सूचना मिली। मृतका की मां का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न कर पाने के कारण उसकी बेटी को को जान से मार कर खुदकुशी का रूप देने के लिये शव को घर के मुडेर पर लटका दिया गया है। इस घटना में पुलिस ने मृतका के पति व्यास मुनि, ससुर राम अवध, सास फोमिला देवी व व्यास मुनि के तीन भाई के खिलाफ दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक विशुन देव पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed