फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Without farmer registry, wheat will not be sold, fertilizer will not be available.

Gonda News: बिना फार्मर रजिस्ट्री न बिकेगा गेहूं, न मिलेगी खाद

Fri, 10 Apr 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 10 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Without farmer registry, wheat will not be sold, fertilizer will not be available.
गोंडा। किसानों के लिए अब फार्मर रजिस्ट्री कराना बेहद जरूरी हो गया है। शासन के निर्देश पर कृषि व संबद्ध विभागों की सभी योजनाओं का लाभ अब केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनके पास किसान पहचान पत्र (फार्मर आईडी) होगा।
विज्ञापन

उपनिदेशक कृषि प्रेमकुमार ठाकुर ने बताया कि 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद बिना रजिस्ट्री के किसानों को न तो न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं बेचने की सुविधा मिलेगी और न ही सब्सिडी पर खाद प्राप्त हो सकेगी।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समेत कृषि विभाग की सभी लाभार्थी योजनाओं, उर्वरक, बीज, कीटनाशी व अन्य कृषि इनपुट का वितरण अब किसान पहचान पत्र के आधार पर ही किया जाएगा। इसके अलावा गेहूं, धान, दलहन व तिलहन की सरकारी खरीद भी केवल वैध फार्मर आईडी वाले किसानों से ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed