{"_id":"6751e774c0ce8dee160f6ee0","slug":"waqf-amendment-bill-will-be-presented-on-the-last-day-of-the-budget-session-jagdambika-pal-gonda-news-c-100-1-gon1001-128513-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट सत्र के अंतिम दिन पेश होगा वक्फ संशोधन बिल : जगदंबिका पाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट सत्र के अंतिम दिन पेश होगा वक्फ संशोधन बिल : जगदंबिका पाल
Thu, 05 Dec 2024 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
मसकनवा के चांदनीचौक में समर्थकों के साथ जेपीसी अध्यक्ष व सांसद जगदंबिका पाल। - स्रोत: सोशल मीडि
मसकनवा (गोंडा)। बजट सत्र के आखिरी दिन लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल का मसौदा पेश किया जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर लोकसभा अध्यक्ष की अनुमति मिल गई है। बुधवार शाम को ये बात डुमरियागंज सांसद व वक्फ संशोधन बिल पर बनी संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने मसकनवा के चांदनी चौक में पत्रकारों से बातचीत में कही।
उन्होंने कहा कि वक्फ मसौदे में 44 बिंदुओं सहित अन्य मुद्दों पर आम सहमति बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सांसद ने कहा, अल्पसंख्यक मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तार से चर्चा की जाएगी। वक्फ बोर्ड के संदर्भ में संशोधन होने से लोगों को अपनी भूमि के दावों के संबंध में हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में अपील करने का अधिकार मिल जाएगा। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर चिंता जताते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की कवायद होने की बात कही। इस अवसर पर डाॅ. विजय बहादुर सिंह, विक्की मिश्र आदि उपस्थित रहे।