{"_id":"69419e4892cdba815407c82a","slug":"waiting-for-trains-on-the-cold-floor-in-the-harsh-winter-gonda-news-c-100-1-slko1028-148883-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कड़ाके की सर्दी में ठंडी फर्श पर ट्रेनों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कड़ाके की सर्दी में ठंडी फर्श पर ट्रेनों का इंतजार
Tue, 16 Dec 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
गोंडा रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय में ठंडी फर्श पर लेटे और बैठे यात्री। - संवाद
- फोटो : स्वास्थ्य उपकेंद्र पर जांच करती स्वास्थ्य टीम।
गोंडा। आधा दिसंबर बीत गया। आसमान से रातभर कोहरे की फुहार पड़ रही है। इसके बावजूद गोंडा रेलवे स्टेशन पर कहीं भी अलाव नहीं जलवाए गए। यात्री ठंडी फर्श पर ही लेटकर और बैठकर ट्रेनों का इंतजार करने को मजबूर हैं। सोमवार रात रैन बसेरे की पड़ताल में हकीकत सामने आ गई। प्रस्तुत है रिपोर्ट -
रात 10:50 बजे
गोंडा रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय में यात्री ठंडी फर्श पर लेटे थे। कई यात्री कंबल ओढ़कर बैठे ठिठुरते दिखाई दिए। श्रीनाथ, नानबाबू, कालीचरण ने बताया कि दिल्ली से आए हैं। ट्रेन लेट है, इसलिए स्टेशन के प्रतीक्षालय में ही रुक गए। बाहर कहीं भी अलाव नहीं जल रहा है। कोहरे की फुहार पड़ रही है। इसलिए प्रतीक्षालय में बैठे हैं। यहां भी फर्श ठंडी है। किसी तरह से रात काट रहे हैं। यही हालात प्लेटफार्म नंबर एक व दो पर नजर आए। यात्री ठिठुरते हुए ट्रेनों का इंतजार करते दिखाई दिए।
रात 11: 20 बजे
मेडिकल कॉलेज में क्षेत्रीय निदान केंद्र के सामने एकांत में रैन बसेरा बनाया गया है। यहां दो कर्मचारी ड्यूटी पर मिले। आठ बेड लगाए गए हैं। रैन बसेरा के पहले ही कमरे में दवाओं के गत्ते रखे हैं। अंदर कमरे में बिस्तर व कंबल रखे हैं, लेकिन कर्मचारियों के अलावा कोई भी नहीं मिला। पता चला कि एकांत में होने की वजह से लोग इस रैन बसेरे के बारे में जानते ही नहीं हैं। पहले गेट से घुसते ही रैन बसेरा मिल जाता था, लेकिन इस बार अंदर बना दिया गया है।
विज्ञापन
नौ स्थानों पर जलाया जा रहा अलाव
शहर में रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, मेडिकल कॉलेज, महिला अस्पताल समेत नौ स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त और भी स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां अलावा जलवाया जाएगा। रेलवे स्टेशन पर किन कारणों से अलाव नहीं जलाया गया, इसकी जांच कराएंगे।
-- विशाल कुमार, अधिशाषी अधिकारी