{"_id":"d37d3fc8962b0a20135f9f5f2c6cb119","slug":"voters-took-oath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं को दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं को दिलाई शपथ
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम अजय कुमार उपाध्याय ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मताधिकार भारत के संविधान द्वारा भारत के नागरिकों को प्रदत्त सबसे बड़ा अधिकार है। इसलिए भारत के हर मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जरूर करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मतदान से लोकतंत्र तो मजबूत होता ही है, इससे हम भारत के नागरिक अपने देश का भविष्य भी निर्धारित करने में सक्षम हो पाते हैं। वहीं, रैली निकाल कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह में उप जिला निर्वाचन अधिकारी त्रिलोकी सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए, क्योंकि यही वह अधिकार है, जिससे हम लोकतंत्र में अपनी सहभागिता व लोकतंत्र के प्रति आस्था सुनिश्चित करते हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा टाउन हाल में प्रदर्शनी लगाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक भी किया गया।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार शुक्ला, अपर उपजिलाधिकारी राम विलाराम, मुख्य प्रशासनिक राजेश कुमार दूबे, प्रशासनिक अधिकारी ओपी वर्मा, नाजिर सदर सुरेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
वहीं, शास्त्री महाविद्यालय में शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, रोवर्स-रेंजर्स, स्काउट गाइड, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई व एनसीसी के कैडेटों ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर संकल्प लिया। बिना किसी प्रलोभन के अपने मत के अधिकार का प्रयोग करने का सभी संकल्प भी लिया।
इसमें महाविद्यालय के स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ. जीएल प्रजापति, मिथिलेश मिश्र, गंगोत्री प्रसाद तिवारी, डॉ. वीपी सिंह, आरबीएस बघेल, जितेंद्र सिंह शामिल हुए।
उधर, मंथन नाट्य ग्रुप द्वारा टामसन चौराहे से अंबेडकर चौराहे तक जागरूकता रैली निकाली गई। सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में रेखा तिवारी, गिरजा मिश्रा, सुशीला, प्रतिभा त्रिपाठी सहित अन्य ने छात्राओं को शपथ दिलाई।