{"_id":"6aca7ae132574dfe600a5233","slug":"son-dies-in-accident-father-critical-gonda-news-c-100-1-slko1026-167702-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हादसे में बेटे की मौत, पिता गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हादसे में बेटे की मौत, पिता गंभीर
Sat, 10 Oct 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
शिवप्रकाश यादव की फाइल फोटो, डंपर में फंसी बाइक व मौके पर भीड़। संवाद
बेलसर। तरबगंज-बेलसर मार्ग पर देवरदा मोड़ के पास शनिवार सुबह डंपर से बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में बाइक चला रहे शिव प्रकाश यादव (30) की मौके पर मौत हो गई और उनके पिता बुधराम (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद नाराज लोगों ने डंपर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के हरखापुर बिरसिंह निवासी बुधराम शनिवार सुबह अपने बेटे शिव प्रकाश के साथ बाइक से अयोध्या से लौट रहे थे। तभी तरबगंज-बेलसर मार्ग पर देवरदा मोड़ के पास सामने से आ रहे डंपर से बाइक में टक्कर लग गई। इससे पिता-पुत्र सड़क पर गिर गए और बाइक डंपर में फंस गई। शिव प्रकाश के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। घायल बुधराम को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
हादसे की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। बेटे की मौत और पिता के घायल होने से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने डंपर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद लोगों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन
रगड़गंज चौकी प्रभारी राकेश पांडेय ने बताया कि बाइक शिव प्रकाश चला रहे थे और उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हुई है। शिव प्रकाश बड़गांव स्थित मैदा फैक्टरी में काम करते थे। तरबगंज इंस्पेक्टर श्रीधर पाठक ने बताया कि डंपर चालक संजय निवासी दुर्गागंज माझा, नवाबगंज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सीओ तरबगंज डॉ. यूपी सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिली थी। स्थानीय पुलिस को तत्काल मौके पर भेजा गया था। पुलिस ने लोगों व परिजनों से जानकारी की है। प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।