{"_id":"6aca7a7cd8864d3c7b0a5bc3","slug":"societal-development-is-not-possible-without-education-pallavi-gonda-news-c-100-1-gon1041-167698-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के बिना समाज का विकास संभव नहीं : पल्लवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के बिना समाज का विकास संभव नहीं : पल्लवी
Sat, 10 Oct 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
इटियाथोक के रमवापुर नायक में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करतीं सिराथू विधायक पल्लवी प
इटियाथोक। अपना दल (कमेरावादी) की नेता व सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने कहा कि शिक्षा के बिना किसी भी समाज और देश का विकास संभव नहीं है। वह शनिवार को रमवापुर नायक के एक इंटर कॉलेज में आयोजित पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं।
पल्लवी पटेल ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य वंचित व पिछड़े वर्गों की आवाज मजबूती से उठाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह न नौकरियां दे पाई है और न ही किसानों का भला कर सकी है। देश में न संविधान सुरक्षित है और न छात्र-छात्राएं व महिलाएं। विकास सिर्फ कागजों में नजर आ रहा है।
जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं। वे पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने के साथ आमजन की समस्याएं उठाएं। इस मौके पर अनंतराम पटेल, रामशिला पटेल, वीरेंद्र पटेल, शैलेंद्र पटेल, रेनू पटेल, मीरा पटेल, सुशील शर्मा, विनोद वर्मा, प्रदीप पटेल, बृजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।