फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Resolved to walk the path of social justice

Gonda News: सामाजिक न्याय के रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

Sat, 10 Oct 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 10 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Resolved to walk the path of social justice
समाजवादी पार्टी कार्यालय में संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यति​थि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते
गोंडा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर शनिवार को सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन की अध्यक्षता में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने गरीबों, किसानों और पिछड़ों के हितों के लिए संघर्ष किया। पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह ने कहा कि उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया। उनका संघर्ष कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। पूर्व एमएलसी महफूज खान ने उनके धर्मनिरपेक्षता और भाईचारे के विचारों को याद किया। सूरज सिंह ने कहा कि नेताजी ने शोषितों और वंचितों के अधिकारों के लिए काम किया। उनके सपनों का उत्तर प्रदेश बनाने के लिए सभी को प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन सपा प्रवक्ता जावेद मंटू ने किया। इस दौरान सगीर उस्मानी, दिग्विजय सिंह, डॉ. अभिषेक सिंह, विजय पासवान, अजय गौतम, हाजी जकी, ओंकार पटेल, डॉ. अंजू वर्मा, लालचंद गौतम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed