फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Voter list can be seen at booths today

Gonda News: आज बूथों पर देख सकते मतदाता सूची

Sat, 17 Jan 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 17 Jan 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Voter list can be seen at booths today
गोंडा। जिलेभर के बूथों पर रविवार को एक बार फिर से लोकसभा व विधानसभा की अनंतिम मतदाता सूची पढ़ी जाएगी। प्रशासन की ओर से जनसामान्य से बूथ पर रहने की अपील की गई है। मतदाताओं से दावे व आपत्तियां लिए जाएंगे। एक जनवरी 2026 को 18 साल के हो चुके युवाओं का भी नाम सूची में शामिल करने की कवायद तेज होगी।
विज्ञापन

एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि सभी बीएलओ को रविवार सुबह 10:30 बजे से शाम 04:40 बजे तक बूथ पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, ग्राम प्रधान, बूथ लेवल एजेंट, ग्राम पंचायत सदस्यों समेत जनसामान्य से बूथों पर उपस्थित रहने की अपील की गई है। अगर किसी मतदाता का नाम सूची से छूट गया या फिर 18 वर्ष की न्यूनतम आयु पूरी हो गई है तो ऐसे लोगों को सूची में जोड़ा जाएगा। इसके लिए फॉर्म 6 भरकर बीएलओ को सौंपना होगा। इसी तरह मृत, स्थानांतरित व डुप्लीकेट मतदाताओं का सूची में नाम दर्ज है तो फॉर्म 7 भर सकते हैं। वहीं, नाम में गलती सुधारने के लिए फॉर्म 8 भरा जाएगा। सभी बीएलओ को निर्धारित समय सीमा में बूथों पर मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article