{"_id":"648f449774d9bc7e4f023936","slug":"viral-video-of-chairman-candidate-akanksha-firing-gonda-news-c-13-1-295244-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: चेयरमैन प्रत्याशी रहीं आकांक्षा का हवाई फायरिंग करते वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: चेयरमैन प्रत्याशी रहीं आकांक्षा का हवाई फायरिंग करते वीडियो वायरल
Sun, 18 Jun 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज में फायरिंग करतीं आकांक्षा सिंह। - संवाद
गोंडा। नवाबगंज कस्बे के पड़ाव मोहल्ला स्थित अपने घर के सामने हवाई फायरिंग करने के मामले में भाई-बहन के खिलाफ नवाबगंज थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। नगर पालिका नवाबगंज की पूर्व अध्यक्ष की बेटी एवं गत चुनाव में अध्यक्ष प्रत्याशी रहीं आकांक्षा सिंह और उनके चचेरे भाई का लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आकांक्षा पर लाइसेंस के नियमों का उल्लंघन करने व उनके चचेरे भाई पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
वायरल वीडियो में नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय अंजू सिंह की बेटी और हाल ही में अध्यक्ष के चुनाव में उपविजेता रहीं आकांक्षा सिंह पड़ाव मोहल्ला स्थित अपने घर के सामने .32 बोर की पिस्टल से फायर करती दिख रही हैं। वीडियो में आकांक्षा का चचेरा भाई विशाल सिंह भी राइफल से फायरिंग करते दिखाई पड़ रहा है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर कस्बा चौकी प्रभारी नीरज सिंह ने आकांक्षा सिंह के खिलाफ लइसेंस के नियमों का उल्लंघन करने व विशाल सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है।
आकांक्षा के पिता डॉ. अशोक सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो साल 2021 का है। पिस्टल व राइफल टेस्ट करने के लिए फायरिंग की गई थी। किसी सार्वजनिक स्थान या भीड़भाड़ वाले स्थान पर फायरिंग नहीं की गई है। बाद में जिलाधिकारी की अनुमति मिलने के बाद बेचकर दूसरी पिस्टल ली गई थी। कहा कि राजनीतिक विरोधियों ने फंसाने की नीयत से पुराने वीडियो को वायरल किया है।