{"_id":"6aa588e07afe09781100be7f","slug":"up-fourth-accused-arrested-in-vinod-sahani-murder-case-police-nab-varun-dev-singh-from-kasdiya-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विनोद साहनी हत्याकांड में चौथा आरोपी गिरफ्तार, वरुण देव सिंह को पुलिस ने दबोचा, अन्य की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विनोद साहनी हत्याकांड में चौथा आरोपी गिरफ्तार, वरुण देव सिंह को पुलिस ने दबोचा, अन्य की तलाश जारी
Sat, 12 Sep 2026 10:46 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, (परसपुर) गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, (परसपुर) गोंडा
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sat, 12 Sep 2026 10:46 PM IST
सार
मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पहले गिरफ्तार तीन आरोपियों से पूछताछ में वरुण का नाम सामने आया था। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार हत्यारोपी वरुणदेव सिंह।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
विनोद साहनी हत्याकांड में पुलिस ने शनिवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी रेक्सड़िया निवासी वरुण देव सिंह है। पुलिस के अनुसार, पहले गिरफ्तार तीन आरोपियों से पूछताछ में वरुण का नाम सामने आया था। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
रेक्सड़िया मल्लहनपुरवा निवासी विनोद साहनी बुधवार रात आठ बजे शाहपुर बाजार स्थित अपनी बर्तन की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। लल्लन यादव की दुकान के पास चार बाइकों से पहुंचे करीब 10 लोगों ने उन्हें घेरकर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विनोद को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया, जहां बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: बसपा के पारिवारिक विवाद में दूसरी पार्टियां सक्रिय, दीपिका के नाम पर चंद्रशेखर बोले- आकाश का स्वागत
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: कहीं धूप तो कहीं बारिश, प्रदेश में मौसम के अलग-अलग रंग, जानें - आगे कैसा रहेगा मानसून
हत्या से इलाके में आक्रोश फैल गया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शुभम सिंह, सुभाष सिंह और अंतिम सिंह को गिरफ्तार किया था। एसओ परसपुर कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर वरुण देव सिंह को पकड़ा गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
सोशल मीडिया पर बढ़ाई जाएगी निगरानी
डीआईजी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट को लेकर विवाद और उसके बाद वारदात होने का तथ्य सामने आया है। पुलिस इस पहलू पर भी गंभीरता से जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाई जाएगी और लोगों को जागरूक किया जाएगा कि ऐसी कोई पोस्ट न करें, जिससे समाज में गलत संदेश जाए या माहौल खराब हो।