{"_id":"65d4cfd9d92e6c7ff90fced4","slug":"up-board-exam-from-tomorrow-security-of-strong-room-increased-gonda-news-c-100-1-gon1003-113157-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: यूपी बोर्ड परीक्षा कल से, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: यूपी बोर्ड परीक्षा कल से, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा बढ़ाई
Tue, 20 Feb 2024 09:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 20 Feb 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले के परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र व कॉपियां पहुंचने के बाद स्ट्रांग रूम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के साथ ही बोर्ड स्तर से निगरानी की जा रही है।
वहीं मंगलवार को डीएम व एसपी ने जिला पंचायत सभागार में केंद्र व्यवस्थापकों, स्ट्रैटिक, सेक्टर, सचल और निगरानी टीम के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारी को अंतिम रूप दिया।
जिले के 143 केंद्रों पर बृहस्पतिवार से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है। सुबह साढ़े आठ बजे से 11:45 बजे तक पहली पाली और दो से बजे से 2:15 तक दूसरी पाली में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन
इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर से सभी केंद्रों पर प्रश्नपत्रों व कॉपियों की आपूर्ति की जा चुकी हैं। वहीं केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक व स्टैटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम को सुरक्षित किया गया है। उच्च क्षमता वाले नाइटविजन कैमरे के साथ ही केंद्रों की सुरक्षा (24 गुणा सात) दिनरात की गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर से कंट्रोल रूम स्थापित करने के साथ ही कंसापुर अभिनव विद्यालय प्रधानाचार्य अविनाश मिश्र को कंट्रोल रूम प्रभारी नामित किया गया है।
स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए सशस्त्र बलों को तैनात किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केंद्रों की सुरक्षा बढ़ाई गई है।
नकलविहीन व शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा कराने के लिए सभी को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिला व बोर्ड स्तर से परीक्षा केंद्रों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
कक्ष निरीक्षकों व स्टैटिक मजिस्ट्रेट का रवैया मुसीबत
बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी को लेकर बड़े पैमाने पर कक्ष निरीक्षक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी से असमर्थता जता रहे हैं। विभागीय जानकारों ने बताया कि 25 स्टैटिक मजिस्ट्रेट ने बोर्ड परीक्षा से ड्यूटी हटाने के लिए अनुरोध किया है। मंगलवार को भी शहर के मारवाड़ इंटर कॉलेज समेत अन्य केंद्रों से कक्ष निरीक्षकों की मांग की है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि ड्यूटी हटाने के अनुरोध पर उच्चाधिकारियों ने विचार-विमर्श किया जाएगा। बिना किसी ठोस वजह से ड्यूटी नहीं हटाई जा सकती है।
पूरी सजगता से बोर्ड परीक्षा कराई जाए
डीएम नेहा शर्मा के अनुसार, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा से जिले की साख जुड़ी है। इसकी बारीकी और गंभीरता सबको समझने की आवश्यकता है। कई बार एक छोटी-सी समस्या विकराल रूप धारण कर लेती है। ऐसे में पूरी सजगता से बोर्ड परीक्षा कराई जाए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -