फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two thousand personnel will conduct polling at 323 booths

Gonda News: 323 बूथों पर दो हजार कार्मिक कराएंगे मतदान

Sat, 15 Apr 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 15 Apr 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Two thousand personnel will conduct polling at 323 booths
गोंडा। प्रशासन ने जिले के दसों निकायों में 323 बूथों पर मतदान कराने के लिए दो हजार कार्मिकों को प्रशिक्षित करने का खाका खींचा है। 64 मास्टर ट्रेनर शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज (टाॅमसन) में कार्मिकों को प्रशिक्षण देंगे। इसके अलावा मतगणना के लिए चार स्थल तय किए गए हैं।
विज्ञापन

गोंडा नगर पालिका परिषद के साथ ही खरगूपुर व धानेपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष व सभासद चुनाव की मतगणना शहर के कृषि उत्पादन मंडी समिति में होगी। करनैलगंज के साथ ही कटरा बाजार व परसपुर निकायों के अध्यक्ष व सभासद चुनाव की मतगणना कृषि उत्पादन मंडी समिति करनैलगंज में होगी।
विज्ञापन

तरबगंज के साथ ही नगर पालिका परिषद नवाबगंज व बेलसर नगर पंचायत के मतों की गणना किसान बालिका इंटर कॉलेज तरबगंज तथा मनकापुर नगर पंचायत के अध्यक्ष व सभासद के मतों की गणना एपी इंटर कॉलेज में मनकापुर में होगी। मतदान दिवस पर चार मई को चुनाव कराने के बाद यहीं पर पोलिंग पार्टियां मतपेटियां जमा करेंगी। इसके बाद 13 मई को यहीं पर मतों की गणना होने के बाद परिणाम घोषित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार व मुख्य विकास अधिकारी एम. अरुन्मोली ने शनिवार को राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों के साथ नगर निकाय सामान्य निर्वाचन -2023 को लेकर बैठक की। डीएम ने कहा कि चुनाव आयोग की घोषणा के दिन से ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। ऐसे में चुनाव संबंधी गतिविधियों की अनुमति अवश्य लें। आदर्श आचार संहिता का पालन करें। साथ ही जो आवेदन फीस एवं जमा करने की फीस तथा अध्यक्ष एवं सभासद चुनाव के दौरान तय सीमा तक ही धनराशि खर्च करें। उसका भी विवरण एक व्यय रजिस्टर बनाकर रखें। लेखा-जोखा जिले में गठित जिला स्तरीय व्यय टीम को परीक्षण हेतु देना होगा। सभी रैली जुलूस का आयोजन प्रशासन से पूर्व अनुमति लेकर ही करें। रात के 10 बजे से सुबह छह बजे तक लाउडस्पीकर या साउंड बॉक्स का प्रयोग नहीं करें। मतदाता स्वयं अथवा अपने परिवार के सदस्यों के लिए निजी वाहन को मतदान केंद्र के 100 मीटर दायरे तक ही ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed