फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Turkistan's onion reached Gonda mandi, reduced by Rs 50

गोंडा की मंडी पहुंचा तुर्किस्तान का प्याज, 50 रुपये घटे दाम

Fri, 13 Dec 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Turkistan's onion reached Gonda mandi, reduced by Rs 50
गोंडा में बाजार में बिक रहा प्याज। - फोटो : GONDA
गोंडा। प्याज की महंगाई लोगों को रुला रही थी। 120 रुपए प्रति किलोग्राम बिकने वाला प्याज 70 रुपए में हो गया। प्याज से सूनी मंडी में तुर्किस्तान का प्याज पहुंचने से मंडी में प्याज खरीदार व्यापारियों की भीड़ जुट गई। केवल दो ट्रक माल होने के कारण 70 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिका। व्यापारियों का कहना है कि आवक शुरू हो गई। एक सप्ताह में प्याज का भाव और गिरेगा।
विज्ञापन

प्याज को लेकर सड़क के संसद तक बवाल मचा रहा। लगातार महंगे होते प्याज गरीबों की थाली से दूर हो गया था। माना जा रहा था कि महाराष्ट्र व दक्षिण भारत में बरसात के कारण प्याज की फसल खराब हो गई थी इसलिए आवक घट गई थी। दो दिन पहले तक 120 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से प्याज की बिक्री हो रही थी। शहालग में प्याज की कीमत ने आसमान छू लिया था। लेकिन गुरुवार से तुर्किस्तान से आए प्याज ने उपभोक्ताओं के जख्म पर मरहम लगाना शुरू कर दिया है। दो दिनों में दो ट्रक प्याज की आपूर्ति हुई है।
विज्ञापन

सब्जी व प्याज के थोक व्यापारी हामिद अली राइनी कहते हैं कि गोंडा में प्रति दिन चार से पांच ट्रक प्याज की आवक होती थी। करीब एक हजार क्विंटल प्याज की खपत प्रतिदिन होती थी। लेकिन प्याज की आवक सप्ताह में एक से दो ट्रक होने लगी। प्याज की कीमत अक्तूबर से बेतहाशा बढ़ी जिससे व्यापारियों के साथ उपभोक्ताओं को भी समस्या होने लगी थी। यहां तक कि प्याज की बिक्री भी कम हो गई और भाव 120 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। प्यापारी राइनी कहते हैं तुर्किस्तान से प्याज मुंबई बंदरगाह पर पहुंच गया है। वहां से पूरे देश में प्याज की आपूर्ति शुरू हो गई है। गोंडा मंडी में दो ट्रक यानि 400 क्विंटल प्याज आ गया है और 70 रुपये प्रति किलोग्राम की थोक दर से बोली लगी। बाजार में यह प्याज अभी 80 से 85 रुपए प्रति किलोग्राम बिकने लगा है। उन्होंने बताया कि आवक शुरू हो गई हे। एक सप्ताह में आवक और अधिक होगी जिससे प्याज का भाव 40 से 50 रुपए प्रति किलोग्राम तक गिरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले छह माह में प्याज की कीमत
जुुलाई- 20-25 रुपए प्रति किलोग्राम
अगस्त- 20-30
सितंबर - 30-40
अक्टूबर- 40-60
नवंबर- 70-100 प्रति किलोग्राम थोक भाव
प्याज ने रुलाया, कई लोगों ने सेवन बंद किया
गृहणी पिंकी श्रीवास्तव ने कहा कि प्याज खाद्य पदार्थों में अहम हो गया है। महंगी कीमत पर प्याज खरीदना पड़ा। मंडी का भाव पता नहीं पर खुदरा मूल्य 120 रुपए में प्याज खरीदना पड़ा। शिल्पी सिंह ने कहा कि प्याज की कीमत ने सबको रुलाया पर प्याज का सेवन कम कर दिया गया। पूजा श्रीवास्तव ने कहा कि प्याज की बढ़ती कीमत के कारण कई परिवार के लोगों ने प्याज के बिना ही सब्जी बनाने का निर्णय किया गया। गृहणी सौम्या सिंह ने बताया कि प्याज की कीमत लगातार बढ़ता रहा। लेकिन गुरुवार को 80 रुपए प्रति किलोग्राम प्याज मिला। यदि प्याज के भाव कम नही होते तो हम लोगों ने निर्णय किया था कि अब बिना प्याज के ही भोजन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed