{"_id":"677190fce1967cce5b09a169","slug":"triple-talaq-for-not-having-relations-with-husbands-friends-gonda-news-c-100-1-gon1003-129869-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: शौहर के दोस्तों से संबंध न बनाने पर तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: शौहर के दोस्तों से संबंध न बनाने पर तीन तलाक
Sun, 29 Dec 2024 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। शराब के नशे में घर पहुंचे ई रिक्शा चालक ने अपने दोस्तों से संबंध बनाने के लिए पत्नी पर दबाव बनाया। पीड़िता ने इन्कार किया तो उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पांडेय बाजार चौकी पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उसने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के पति, सास व ननद पर केस दर्ज किया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र की महिला ने बताया कि बीते 22 मार्च 2023 को शहबान नाम के युवक से उनकी शादी हुई थी। शादी के एक महीने बाद पीड़िता के भाई से दो लाख रुपये लेकर उनके शौहर ने ई रिक्शा लिया। इसके बाद भी पति, सास अनवरी व ननद जूही लगातार और दहेज लाने का दबाव बनाते रहे। इस बीच पति को शराब की लत लग गई तो मायके वालों ने पैसा देने से इन्कार कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति रात में अक्सर शराब के नशे में उसके दोस्तों से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था।
गत 21 सितंबर की रात 11 बजे शराब के नशे में घर पहुंचा। उसके दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव बनाया और मना करने पर पीटने के बाद तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया। पांडेय बाजार पुलिस चौकी में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी विनीत जायसवाल से शिकायत की। कोतवाल संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।