फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Transfer of Dr. Rashmi in dispute with former MLA Raichandani

Gonda News: पूर्व विधायक रायचंदानी से विवाद में डॉ. रश्मि का तबादला

Sun, 03 Sep 2023 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 03 Sep 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Transfer of Dr. Rashmi in dispute with former MLA Raichandani
गोंडा। पूर्व विधायक तुलसीदास रायचंदानी पर आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराना जिला महिला अस्पताल की ईएमओ डॉ. रश्मि शर्मा पर भारी पड़ गया। मामले की जांच कराए बिना ही डॉ. रश्मि का स्थानांतरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलधरमऊ कर दिया गया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक तुलसीदास रायचंदानी व डॉ. रश्मि शर्मा के बीच पिछले दिनों विवाद हुआ था। डॉ. रश्मि ने पूर्व विधायक के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर देकर सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने व जान-बूझकर अपमान करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर डॉ. रश्मि पर वसूली व भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। दूसरी ओर 30 अगस्त को करनैलगंज के पाल्हापुर में दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने पूर्व विधायक ने प्रकरण उठाया था।मुख्यमंत्री ने कमिश्नर और डीएम को मामले की जांच के आदेश दिए थे। अपर निदेशक डॉ. एचडी अग्रवाल ने बताया कि डॉ. रश्मि शर्मा का स्थानांतरण कर दिया गया है। जांच के लिए टीम गठित की गई है, रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed