{"_id":"67cf2541ed26f836b1097b33","slug":"trains-are-full-on-holi-passengers-are-facing-problems-gonda-news-c-100-1-slko1026-134019-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: होली पर ट्रेनें फुल, यात्रियों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: होली पर ट्रेनें फुल, यात्रियों को हो रही परेशानी
Mon, 10 Mar 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 10 Mar 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
गोंडा में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करते लोग। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। होली को लेकर ट्रेनों में दबाव बढ़ गया है। नई दिल्ली, मुंबई, जम्मू तवी व लुधियाना से गोंडा आने वाली ट्रेनें ठसाठस भरकर गुजर रही हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली व पंजाब की ओर आने वाली ट्रेनों के स्लीपर से लेकर थर्ड एसी कोच तक अगले दो माह के लिए अभी से फुल हैं। ट्रेनों में भीड़ बढ़ने से लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
लंबी दूरी की ट्रेनों में त्योहार के चलते भीड़ का आलम यह है कि डाउन साइड व लखनऊ तरफ से आने वाली ट्रेनों में निर्धारित सीटों व बर्थ के चार गुना यात्री सफर कर रहे हैं। ट्रेनों के जनरल कोच ही नहीं बल्कि स्लीपर तक में लोग दरवाजे पर खड़े होकर यात्रा कर रहे हैं।
क्षेत्रीय प्रबंधक गिरीश कुमार का कहना है कि रेलवे बोर्ड से जो गाइडलाइन मिलती है। उसी के मद्देनजर ट्रेनों का संचालन हो रहा है। (संवाद)