{"_id":"6423347672ed7190780215ac","slug":"train-jam-accident-conelganj-gonda-gonda-news-c-13-1-153623-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: क्राॅसिंग के पास पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, लगा जाम, ट्रेनें भी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: क्राॅसिंग के पास पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, लगा जाम, ट्रेनें भी प्रभावित
Wed, 29 Mar 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। रेलवे क्रॉसिंग के किनारे बने गड्ढे में गन्ना लदी ट्राली पलट जाने से क्रॉसिंग के दोनों तरफ करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जिससे तीन ट्रेनें करनैलगंज स्टेशन के आउटर व प्लेटफार्म पर खड़ी करनी पड़ीं।
करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर रेलवे स्टेशन के समीप क्रॉसिंग के पास ही बड़ा सा गड्ढा बना हुआ है। मंगलवार को अचानक ट्राली पलटने से जाम लग गया। इधर, वाहनों की लगी कतार से रेलवे क्रॉसिंग बंद नहीं हो सकी। जिससे तीन ट्रेनें आउटर एवं प्लेटफार्म पर खड़ी रहीं। पुलिस के पहुंचने के बाद ट्राली को रोड के किनारे कर जाम हटाया गया। उसके बाद ट्रेनें निकाली गईं। तब तक रोड के दोनों तरफ तीन-तीन किमी लंबा जाम लग चुका था।
स्टेशन मास्टर अरशद मोहम्मद के मुताबिक ट्रेन नंबर 5203 बरौनी लखनऊ को 6 मिनट तक और 5069 इंटरसिटी ट्रेन को 9 मिनट तक तथा 5065 गोरखपुर से चलने वाली ट्रेन को 7 मिनट तक रेलवे स्टेशन व आउटर पर खड़ा करना पड़ा। जाम हटाकर ट्रेनों का यातायात बहाल कराया गया।