फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Traders shops laid off

व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें

Tue, 15 Mar 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो, गोंडा Updated Tue, 15 Mar 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Traders shops laid off
पुतला फूंकते सराफा व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने से सराफा व्यापारियों का आक्रोश थम नहीं रहा है। जिले भर में सराफा व्यापारी धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को भी व्यापारियों ने दुकानें बंद रखकर प्रदर्शन किया। धानेपुर बाजार के रामजानकी मंदिर में सराफा एसोसिएशन की बैठक हुई और एक्साइज ड्यूटी के विरोध में आरपार की लड़ाई का एलान किया गया।
विज्ञापन


सराफा व्यापारी लल्लन सोनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में धानेपुर, बाबागंज, बग्गीरोेड, सालपुर व अन्य कस्बों के व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक में लल्लन सोनी ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी बढ़ाये जाने से छोटे व्यापारियों का रोजगार चौपट हो गया है और केंद्र सरकार व्यापारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र सरकार व वित्तमंत्री पर सराफा व्यापारियों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। बैठक में व्यापारियों ने 17 मार्च को गोंडा सराफा एसोसिएशन के बैनर तले सरकार के खिलाफ  आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया। इस मौके पर रमेश सोनी, ज्ञानप्रकाश, सुमित, शुभम, संतोष, हरिनरायन, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, करनैलगंज नगर के सराफा  व्यापारियों की अनिश्चितकालीन बंदी मंगलवार को भी जारी रही। शाम को नगर के मुख्य मार्गों पर कैंडल मार्च निकाला। केंद्र सरकार द्वारा लगाई गई एक्साइज ड्यूटी के विरोध में नगर के सराफा व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं और चौक घंटाघर पर पूरे दिन धरना-प्रदर्शन करके जमकर नारे बाजी की।


शाम को करीब सौ से अधिक सराफा व्यापारियों ने नगर के चौक से कैंडल मार्च निकाल कर अपना विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों का कहना है कि जब तक केंद्र सरकार लगाई गई एक्साइज ड्यूटी को वापस नहीं लेती, तब तक विरोध प्रदर्शन चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed