फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tractor-trolley overturns in dense fog, driver dies

Gonda News: घने कोहरे में ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, चालक की मौत

Mon, 06 Jan 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 06 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturns in dense fog, driver dies
बालपुर जाट गांव में ट्रैक्टर चालक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। - संवाद 
बालपुर/झंझरी। देहात कोतवाली क्षेत्र के बालपुर जाट गांव में रविवार देर रात घने कोहरे में ट्रैक्टर-ट्राॅली गड्ढे में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

बालपुर जाट निवासी रामबाबू उर्फ बब्बू सिंह (45) पावर कॉर्पोरेशन के ठेकेदार की ट्रैक्टर-ट्राॅली चलाते थे। रविवार रात 10 बजे वह ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर घर लौटे रहे थे। घर से करीब तीन सौ मीटर पहले ही घने कोहरे में उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई। तेज आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे रामबाबू को किसी तरह से निकाला। गंभीर रूप से घायल रामबाबू को मेडिकल कॉलेज पहुंचाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नगर कोतवाल संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर देहात कोतवाली पुलिस को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


रामबाबू परिवार में इकलौते कमाऊ सदस्य थे। बालपुर जाट के ग्राम प्रधान रज्जू यादव ने बताया कि उनका बड़ा बेटा सत्यम (22) बीए व छोटा बेटा ओमकार 11वीं का छात्र है। बेटी कविता की शादी हो चुकी है। रामबाबू ठेकेदार के साथ काम करके परिवार का गुजारा करते थे। उनकी मौत से पत्नी रजनी देवी, दोनों बेटों व बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएनजी लीकेज से घरों से निकल भागने लगे लोग
नवाबगंज (गोंडा)। गोंडा-अयोध्या मार्ग पर कटी तिराहे सोती पुल के पास रविवार रात 11:30 बजे सीएनजी के सिलिंडरों से भरा ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलटने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सिलिंडरों से सीएनजी लीकेज होने से आसपास के लोग हादसे की आशंका के चलते घर से निकलकर भागने लगे। मौके पर पहुंचे सीओ तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह ने मनकापुर से फायर टेंडर बुलाई। साथ ही क्रेन मंगाकर ट्रक को बीच सड़क से हटाया गया। सीओ ने बताया कि सीएनजी के रिसाव से लोगों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया था। गैस एजेंसी के कर्मचारियों को बुलवाकर सिलिंडरों से हो रहे रिसाव को बंद कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed