{"_id":"65e4b7c0b85ad0069d06b9b8","slug":"told-voters-the-power-of-vote-gonda-news-c-100-1-gon1001-113785-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मतदाताओं को बताई वोट की ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मतदाताओं को बताई वोट की ताकत
Sun, 03 Mar 2024 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से स्वीप कार्यक्रम के तहत रविवार को कम मतदान प्रतिशत वाले जिलों के लिए मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस वैन रवाना की गई। प्राथमिक विद्यालय हलधरमऊ में वैन पहुंचने पर नुक्कड़ नाटक क्विज, संगीत आदि माध्यमों से मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील की गई।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, गांधी विद्यालय रेलवे कॉलोनी के प्रधानाचार्य मेजर राजेश द्विवेदी आदि ने मतदाताओं को वोट की ताकत बताई।
एलबीएस डिग्री कॉलेज चौराहे पर प्रवक्ता डॉ. दिलीप शुक्ल व पवन सिंह की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एनएसएस की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता गीत, नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के की अपील की।
राजकीय इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार पर एनसीसी और स्काउट के छात्रों ने स्लोगन और नारे के साथ गीत गाते हुए वैन का स्वागत किया।
बड़गांव चौराहे पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मतदान पर मनमोहक गीत प्रस्तुत किया। इसी क्रम में इटियाथोक बाजार में मतदाता वैन के माध्यम से जनमानस को जागरूक किया गया। छतौनी, आर्य नगर बाजार में लोगों को जागरूक किया गया। इसके बाद प्रचार वैन बहराइच के लिए रवाना हुई।