फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tire of roadways bus caught fire, passengers safe

Gonda News: रोडवेज बस के टायर में लगी आग, यात्री सुरक्षित

Sun, 19 May 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 19 May 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Tire of roadways bus caught fire, passengers safe
गोंडा। गोंडा से बहराइच जा रही परिवहन विभाग की एक बस में शनिवार शाम आर्यनगर चौराहा पर आग लग गई। बस में धुआं व दुर्गंध फैलने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही चालक की सूझबूझ एवं यात्रियों के धैर्य के चलते कोई हादसा नहीं हुआ और सभी सुरक्षित रहे। बस चालक लालू द्विवेदी व परिचालक कुलदीप ने बताया कि 40 यात्रियों को लेकर गोंडा से डिपो की बस लेकर बहराइच जा रहे थे। कौड़िया थाना क्षेत्र के गोंडा बहराइच मार्ग पर आर्यनगर चौराहा पर पहुंचे ही थे, कि बस के बाएं तरफ के पिछले टायर में आग लग गई और तेज से धुआं एवं आग लगने की दुर्गंध होने लगी। आनन फानन में बस रोक कर यात्रियों को उतारा गया। इसके बाद सूझबूझ से आग को बुझाया गया। बस में आग लगने से चौराहा पर काफी लोग एकत्रित हो गए और जाम लग गया। इस दौरान यात्री भी दहशत में आ गए। वहीं कुछ देर बाद दूसरी बस में बैठाकर यात्रियों को बहराइच भेजा गया। चौकी प्रभारी आर्य नगर प्रशांत गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर बस को बीच सड़क से हटवाते हुए आवागमन शुरू करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed