फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three people caught planning a robbery

चोरी की योजना बनाते धरे गए तीन लोग

Sat, 11 Jul 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Three people caught planning a robbery
खरगूपुर (गोंडा)। पुलिस ने लक्ष्मनपुर मोड़ पुलिया के पास से शुक्रवार की रात गश्त के दौरान चोरी की योजना बनाते समय तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों के पास से सेंध लगाने के औजार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक अरविन्द वर्मा शुक्रवार की राम आरक्षी प्रवीण पांडेय, शशांक शेखर यादव, तुफैल सलमानी, विपिन गुप्ता के साथ गश्त पर निकले थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग खरगूपुर-इकौना मार्ग पर लक्ष्मनपुर मोड़ पुलिया के पास चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने रज्जन उरर्फ मोहम्मद ईशा निवासी कस्बा खरगूपुर, सिद्धनाथ व ननके निवासी लोनियन पुरवा लाल नगर को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपितों ने बताया कि वह सभी कस्बा खरगूपुर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले थे। बताया कि पकड़े सेंध काटने का औजार बरामद हुआ है। बताया कि पकड़े गए युवकों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed