फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three killed by Corona, 28 infected

कोरोना से तीन की मौत, 28 संक्रमित मिले

Tue, 29 Sep 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Three killed by Corona, 28 infected
गोंडा। जिले में मंगलवार को एआरटीओ व एसडीएम करनैलगंज समेत 28 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में जिले के तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि ये तीनों लोग लखनऊ में ही भर्ती हुए और केजीएमयू में इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई। लखनऊ से आई रिपोर्ट से इसकी जानकारी हुई। ऐेसे में इन तीनों के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3736 हो गई है। वहीं, जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या अब 368 रह गई है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के कार्यालय में मंगलवार को एक बार फिर कोरोना की एंट्री हो गई। कुछ तकलीफ होने पर एआरटीओ संजीव कुमार सिंह ने जांच कराई तो वे कोरोना संक्रमित पाये गए। उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। अब बुधवार के लिए आरटीओ दफ्तर को कोविड प्रोटोकाल के तहत सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय का काम प्रभावित न हो इसके लिए दूसरे जिले के अफसरों को चार्ज देने पर विचार किया जा रहा है। वहीं, मंगलवार को ही करनैलगंज सीएचसी में जांच के दौरान एसडीएम ज्ञानचंद्र गुप्ता भी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। अब उनके संपर्क में आने वालों का डाटा खंगाला जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed