फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three injured in bombing and firing

बमबाजी व फायरिंग में तीन घायल

Wed, 02 Nov 2022 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Three injured in bombing and firing
गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र के खिरौरा मोहन गांव में भूमि विवाद व पुरानी रंजिश में मंगलवार को बमबाजी के साथ ही कई राउंड फायरिंग हुई। भूमि विवाद का निस्तारण करने के लिए दिन में 14 राजस्व कर्मियों की टीम ने पैमाइश की थी। इससे नाराज गांव के प्रधान प्रतिनिधि और समर्थक देर रात गांव के ही सुभाष चंद्र शुक्ल के घर पर पहुंच गए।
विज्ञापन

कहासुनी के साथ विवाद शुरू होने पर इन लोगों ने देसी बमों से हमला शुरू कर दिया। कई राउंड फायरिंग भी की। हमले में सुभाष शुक्ल समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सुधीर कुमार उपाध्याय की तहरीर पर 13 नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। एसपी आकाश तोमर ने बताया कि खिरौरा मोहन गांव की घटना में 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

खिरौरा मोहन गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई इस वारदात को पंचायत चुनाव के विवाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है। गांव के प्रधान पद की प्रत्याशी के ससुर सुधीर कुमार उपाध्याय ने मामले में तहरीर दी है। इसके आधार पर पुलिस ने पूर्व प्रधान राम किशुन मिश्र, विशाल मिश्र, विकास मिश्र, प्रदीप तिवारी, अर्जुन मिश्र, मोनू, रामजियावन, राजू यादव, रवींद्र कुमार पांडेय उर्फ बाबू, रंजीत, कपूरे, भूलू व राम गोपाल को नामजद किया है। एफआईआर में दस अज्ञात हमलावर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि भूमि विवाद के मामले में मंगलवार सुबह राजस्व टीम द्वारा पैमाइश के बाद देर रात आरोपियों ने सुभाष शुक्ल के घर पर हमला करके आठ देसी बम फेेंके और कई राउंड फायरिंग भी की। इससे सुभाष शुक्ल, मनोज कुुमार उपाध्याय और नीरज शुक्ल घायल हो गए। सुभाष शुक्ल की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसपी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी विशाल मिश्र, विकास मिश्र, मोनू उर्फ विनोद कुमार मिश्र, कपूरे उर्फ राज कपूर, भुलू, अरुण कुमार मिश्र, राम केवल मिश्र, अवधेश कुमार मिश्र, आशुतोष तिवारी, संजीत व राम गोपाल को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed