फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three injured in assault, case on four people

मारपीट में तीन घायल, चार लोगों पर केस

Mon, 09 Nov 2020 09:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
Three injured in assault, case on four people
मोतीगंज (गोंडा)। मोतीगंज थाना क्षेत्र के पिपरा भिटौरा गांव में दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। एक महिला को गंभीर चोटें आईं हैं। सभी घायलों को सीएचसी काजीदेवर पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस मामले में मोतीगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोतीगंज थाना क्षेत्र के पिपरा भिटौरा गांव निवासी अवध राज शुक्ल ने थाने पर दी गई तहरीर में कहा है कि विपक्षीगण उसके दरवाजे के सहन की जमीन के सामने ईंट रखने लगे। मना किया तो विपक्षी मनु कनिका, राजेश, प्रदीप व इंद्रजीत उसे गाली गुप्ता देने लगे गाली देने से मना किया तो लाठी, डंडा व रॉड से घर में घुसकर मारने पीटने लगे।
विज्ञापन

उसे बचाने के लिए जब उसकी पत्नी राजकुमारी व उसका भाई दृगराज दौड़े तो उन्हें भी गालियां देते हुए लाठी-डंडा व रॉड से मारा पीटा। इसमें राजकुमारी बेहोश होकर गिर गईं। शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग पहुंचे, तब जाकर जान बची। अवधराज शुक्ला ने बताया कि मारपीट की घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं पीड़ित ने इस मामले में घटना की सूचना तत्काल इंस्पेक्टर मोतीगंज को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि घटना की सूचना इंस्पेक्टर मोतीगंज अशोक सोनकर को दी गयी। सूचना मिलते ही एसएचओ मोतीगंज अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काजीदेवर भिजवाया।

प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज अशोक सोनकर ने बताया कि पीड़ित अवधराज शुक्ल की तहरीर पर मनु कनिका, राजेश, प्रदीप, इंद्रजीत के विरूद्ध गाली गुप्ता देने, जान से मारने की धमकी, घर में घुसकर मारपीट करने, धारदार हथियार से हमला करने के साथ ही विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जल्द ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed