फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three children died by drowning in a water filled pit

Gonda News: पानी भरे गड्ढे में डूबकर तीन बालकों की मौत

Sun, 18 May 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 18 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Three children died by drowning in a water filled pit
परसपुर के डेहरास अहेट गांव में रोते-बिलखते मृतक बच्चों के परिजन। - संवाद 
पसका (गोंडा)। नहर किनारे पानी भरे एक गहरे गड्ढे में डूबकर तीन बालकों की माैत हो गई। जान गंवाने वालों में दो चचेरे भाई शामिल हैं। परसपुर इलाके के डेहरास अहेट में रविवार दोपहर हुए इस हादसे के बाद तीनों के जब शव निकाले गए तो परिजनों में काेहराम मच गया।
विज्ञापन

डेहरास अहेट निवासी जिलेदार का बेटा निगम उर्फ राजाबाबू (9) के साथ ही दयाशंकर का बेटा राजन (10) और उनके भाई राम नरेश का बेटा राम उर्फ राज (10) घर से रविवार दोपहर खेलने के लिए निकले थे। इसी दाैरान तीनों घर से कुछ दूरी पर परसपुर-गंगरौली नहर के विसुनपुर माइनर के पास एक गहरे गड्ढे में नहाने उतर गए।
विज्ञापन

इसी बीच राजन डूबने लगा तो उसे निगम और राम ने बचाने का प्रयास किया लेकिन वे भी डूबते चले गए। इसी दाैरान निगम का बड़ा भाई आकाश गाय बांधने के लिए पहुंचा तो उसने देखा कि तीनों डूब रहे थे। आकाश ने मदद की गुहार लगाई मगर आसपास किसी के न होने से घर दाैड़कर गया और परिजनों को जानकारी दी। वहां पहुंचे परिजन समेत ग्रामीणों ने तीनों बालकों को पानी से निकाला लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर तेज प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी समेत अफसरों ने मौके का लिया जायजा
परसपुर इंस्पेक्टर तेज प्रताप सिंह के साथ ही करनैलगंज सीओ सौरभ वर्मा और एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद परिजनो समेत मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। एएसपी राधेश्याम राय ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि रोजाना बच्चे पानी में नहाते थे।

राजन व निगम के पिता की पहले हो गई मौत
परिजनों ने बताया कि राजन के पिता दयाशंकर और निगम के पिता जिलेदार की पहले मौत हो चुकी है। निगम अपनी मां चंदन देवी और चार भाईयों के साथ रहता था। इसी तरह से राजन भी मां ननका व दो भाइयों और राज अपने पिता राम नरेश, मां कंचन और दो भाइयों के साथ रहता था। मौत के बाद गांव में मातम पसर गया है। वहीं, मां समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed