फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Those who visit Chhapiya Dham will get better facilities

Gonda News: छपिया धाम आने वालों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Thu, 22 May 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 22 May 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Those who visit Chhapiya Dham will get better facilities
मसकनवा (गोंडा)। पीएम मोदी ने बृहस्पतिवार को वर्चुअल तरीके से स्वामी नारायण छपिया रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया। अमृत भारत योजना के तहत 12 करोड़ से इस स्टेशन को पुनर्विकसित किया गया है। ऐसे में अब स्वामी नारायण मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेंगी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि रेलवे स्टेशन के विकसित होने से गुजरात, महाराष्ट्र सहित अन्य प्रांतों से स्वामी नारायण छपिया मंदिर आने वालों को आसानी होगी।
विज्ञापन

केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 व वर्ष 2017 में उन्होंने स्वामी नारायण छपिया रेलवे स्टेशन को विकसित किए जाने के लिए पत्र लिखा था। कहा कि स्वामी नारायण छपिया रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव बढ़ाए जाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। कहा कि आज का भारत सशक्त भारत है। आजादी के बाद पहली बार भारत की सेना ने पाकिस्तान में 100 किमी अंदर जाकर आतंकियों के अड्डे ध्वस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक प्रभात वर्मा ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश में सरकार बनने के बाद सभी क्षेत्रों में विकास कार्य हुए हैं। मंदिर के महंत देव स्वामी ने स्टेशन का नाम श्री स्वामी नारायण छपिया धाम करने तथा रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव बढ़ाए जाने की मांग की। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री व विधायक ने छात्रों, बच्चों के साथ भोजन किया। इससे पूर्व एडीआरएम भुवनेश सिंह व चीफ इंजीनियर पूर्वोत्तर रेलवे राजीव कुमार ने अंगवस्त्र व बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया।





निबंध में अंशिका व चित्रकला में आयुष अव्वल

मसकनवा (गोंडा)। कार्यक्रम के शुभारंभ पर स्काउट गाइड ने स्वागत गीत व नृत्य प्रस्तुत किया। सेना से सेवानिवृत हुए उमाकांत पांडेय, जितेंद्र त्रिपाठी, सुनील सिंह, सुनील कुमार सिंह, अनिरुद्ध वर्मा, अवधेश मिश्रा को केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह व एडीआरएम ने सम्मानित किया। ऑपरेशन सिंदूर व अमृत भारत विषय पर निबंध प्रतियोगिता में अंशिका को प्रथम, कृतिका पांडेय को द्वितीय व हिमांशी वर्मा को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
चित्रकला में आयुष गौड़ को प्रथम, अनमोल वर्मा को द्वितीय व रागिनी गुप्ता को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इस अवसर अपर मंडल रेल प्रबंधक भुवनेश सिंह, चीफ इंजीनियर पूर्वोत्तर रेलवे राजीव कुमार, एरिया मैनेजर गिरीश कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशुतोष गुप्ता, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर वैभव श्रीवास्तव, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख बिंद्रा प्रसाद शुक्ला, बाबूराम यादव, कमलेश पांडेय, कृष्ण कुमार सोनी, सुरेश शुक्ला, कृष्णा प्रसाद त्रिपाठी, विक्की मिश्रा, जितेंद्र नाथ पांडेय, राजन सिंह, अवधेश त्रिपाठी, सोमेश त्रिपाठी, विजयदत्त सिंह उपस्थित रहे।




आठ घंटे तक मिले टिकट आरक्षण की सुविधा की जाए
मसकनवा (गोंडा)। अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष रामदीन वर्मा, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख शैलेंद्र पांडेय, क्षेत्रीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष पीसी गुप्ता, राधेश्याम कमलापुरी, प्रधान राजमणि चौहान सहित अन्य लोगों ने केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह व एडीआरएम भुवनेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें स्वामी नारायण छपिया व मसकनवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो से उत्तर दिशा में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग तक संपर्क मार्ग का निर्माण कराए जाने, स्वामी नारायण छपिया रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव कराने, टिकट आरक्षण की सुविधा दो घंटे से बढ़ाकर आठ घंटे करने की मांग की। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed