फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda: Tree falls on bike entangled in power lines; two youths die on the spot.

गोंडा: बिजली के तार में फंसी बाइक पर गिरा पेड़, दो युवकों की मौके पर ही मौत

Sat, 26 Sep 2026 04:26 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 26 Sep 2026 04:26 PM IST
सार

दोनों युवक बाइक से शुक्लागंज की ओर से अपने गांव लौट रहे थे। राजापुर मुरावन के पास सड़क पर टूटकर गिरे बिजली के तार में उनकी बाइक फंस गई। इसी दौरान अचानक पेड़ टूटकर दोनों के ऊपर जा गिरा। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Gonda: Tree falls on bike entangled in power lines; two youths die on the spot.
पेड़ के नीचे गिरकर दो युवकों की मौत। - फोटो : amar ujala

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले के धानेपुर थाना के शुक्लागंज-रेहरा मार्ग पर राजापुर मुरावन गांव के पास शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क पर टूटकर गिरे बिजली के तार में बाइक फंसने के दौरान अचानक विशालकाय पेड़ बाइक सवार दो युवकों पर टूटकर गिर गया। पेड़ के नीचे दबने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के सकरड़िया बड़हरा भिटौरा गांव निवासी इमरान (35) पुत्र अजीज और खालिद (33) पुत्र हाशिम के रूप में हुई है। दोनों बाइक से शुक्लागंज की ओर से अपने गांव लौट रहे थे। राजापुर मुरावन के पास सड़क पर टूटकर गिरे बिजली के तार में उनकी बाइक फंस गई। इसी दौरान अचानक पेड़ टूटकर दोनों के ऊपर जा गिरा।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर थानाध्यक्ष विपुल पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पेड़ कटवाकर हटवाया और दोनों युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। सीओ अभिषेक ने बताया कि हादसे में दोनों युवकों की मौत हुई है। धानेपुर पुलिस मौके पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed