फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The wedding season brought joy to the bullion market

Gonda News: सराफा बाजार में रौनक लेकर आई सहालग

Mon, 03 Nov 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 03 Nov 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
The wedding season brought joy to the bullion market
शन रोड पर दुखहरणनाथ मंदिर के पास आभूषण खरीदतीं महिलाएं। - संवाद 
गोंडा। सहालग ने सराफा बाजार में चमक बिखेर दी है। धनतेरस के मुकाबले सोने और चांदी के दाम में गिरावट आई है। हालांकि, अभी भी आभूषण महंगे हैं। सहालग के साथ ही सोने-चांदी के आभूषणों की बिक्री भी शुरू हो गई है। धीरे-धीरे सराफा बाजार में रौनक लौट रही है।
विज्ञापन




सराफा बाजार में सोने और चांदी की बढ़ी कीमतों ने खरीदारों को सोचने पर मजबूर कर दिया। धनतेरस और दिवाली के बाद सोने और चांदी के भाव में कमी आई है। सोमवार को सराफा बाजार में चांदी के जेवर एक लाख 50 हजार रुपये प्रति किलो बेचे गए, जबकि सोने के आभूषण एक लाख 20 हजार रुपये प्रति दस ग्राम में बिके। सहालग के चलते सराफा बाजार में रौनक लौट आई है। आभूषणों की बिक्री में तेजी देखने को मिल रही है। बीते दिनों कीमतों में हुई मामूली गिरावट से दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। महिलाएं नए डिजाइन और हल्के वजन के आभूषणों की तरफ आकर्षित हो रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि शादी-ब्याह के सीजन में लोग सोना-चांदी खरीदने में नहीं हिचक रहे।
विज्ञापन


सराफा एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष आनंद स्वरूप भारद्वाज का कहना है कि धनतेरस के मुकाबले सोने-चांदी के आभूषण सस्ते हुए हैं। धनतेरस पर चांदी 1.90 लाख रुपये प्रति किलो थी, जो आज 1.50 लाख रुपये है। वहीं, सोना 1.35 लाख रुपये प्रति दस ग्राम था। यह अब 1.20 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि सोने और चांदी के जेवरों की कीमतों में कमी से बाजार में अभी बड़ा बदलाव नहीं है। लोग और कीमतों के कम होने का भी इंतजार कर रहे हैं। ग्राहकों की पसंद के अनुसार जेवर तैयार कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed