फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The weather suddenly changed, farmers worried

Gonda News: अचानक बदला मौसम का मिजाज, किसान चिंतित

Mon, 27 Oct 2025 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 27 Oct 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
The weather suddenly changed, farmers worried
गोंडा। मौसम में अचानक बदलाव से किसान चिंतित हैं। धान की फसल पककर तैयार है। कुछ लोगों ने धान की कटाई करा दी है और तमाम लोगों का धान अभी भी खेतों में लगा है। हजारों किसान धान काटने के बाद उसे सुखा रहे हैं। अब मौसम ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। बीच में हल्की धूप निकली, लेकिन बेअसर रही। ऐसे में लोगों को ठंड का अहसास हुआ। सबसे ज्यादा परेशानी धान की खेती करने वाले किसानों को हो रही है। पथवलिया के दूधनाथ का कहना है कि तीन बीघे में धान की खेती की है। फसल काट ली है। उसे सुखा रहे थे, लेकिन बदली छा गई। बारिश की आशंका ने परेशान कर दिया। परेड सरकार के ननके ने कहा कि उन्होंने सोमवार से ही फसल काटनी शुरू की है। यदि बारिश हो गई तो फसल खराब हो जाएगी। शंकरपुरवा के लल्लू ने बताया कि आठ बीघे धान की फसल खेत में कटी पड़ी है। फसल पक चुकी थी, लेकिन पौधे व पत्तियां अभी हरे हैं। इसे सुधाने के बाद ही मड़ाई कराई जाएगी। अब मौसम अचानक बदल गया है। जिससे मुसीबत बढ़ गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed