{"_id":"6716acacb5f2a03b43058054","slug":"the-soldier-posted-in-the-chief-ministers-security-appealed-for-justice-gonda-news-c-100-1-gon1002-125879-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात जवान ने लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात जवान ने लगाई न्याय की गुहार
Tue, 22 Oct 2024 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 22 Oct 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात यशवंत सिंह की पत्नी मीनू सिंह इस बार करवा चौथ पर अपने जेवर नहीं पहन सकीं। उनकी शादी में उपहार स्वरूप मिले सारे जेवर छह महीने पहले चोरी चले गए। उनकी मां के गहने भी चोरी हो गए थे। नगर कोतवाली पुलिस ने बिना किसी की गिरफ्तारी के ही चोरी का खुलासा कर दिया। मीनू ने न्याय की आस में एक बार फिर डीआईजी और एसपी से गुहार लगाई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के जयनगरा निवासी यशवंत सिंह अप्रैल में जब ड्यूटी पर गोरखपुर में थे, तभी ताला तोड़कर उनके घर में घुसे चोर 15 लाख से ज्यादा के गहने और दो लाख रुपये की नकदी उड़ा ले गए थे। नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सेमरा चौकी प्रभारी को विवेचना दी गई थी।
यशवंत का आरोप है कि सेमरा चौकी प्रभारी उदित वर्मा ने आरोपी की गिरफ्तारी किए बिना ही फर्जी खुलासा करते हुए एक लाख 83 हजार की बरामदगी दिखा दी। छह महीने बाद भी मामले में चार्जशीट तक दाखिल नहीं की। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर चोरों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। बताया कि शुक्रवार को एक बार फिर डीआईजी और एसपी से दोबारा जांच कराकर मामले के खुलासे की गुहार लगाई है।