फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The record was not broken even after the formation of 10 bodies

Gonda News: दस निकायों के बाद भी नहीं टूटा रिकॉर्ड

Fri, 05 May 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 05 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
The record was not broken even after the formation of 10 bodies
गोंडा। साल 2017 के चुनाव में जिले के सात नगरीय निकायों में ही 69.24 फीसदी मतदान हुआ था। यह साल 2012 में पड़े 63 फीसदी मतों से 6.24 फीसदी अधिक था। जबकि साल 2017 में सिर्फ परसपुर नगर पंचायत ही नई शामिल हुई थी। इस बार निकाय चुनाव में उम्मीद थी कि नया रिकार्ड बनेगा। बेलसर, परसपुर व धानेपुर नगर पंचायत इसी बार बनी हैं। मगर मतदान 60 फीसदी पर ही सिमट गया। सात से बढ़कर दस निकाय होने के बाद भी जिले में मतदाता पुराना रिकार्ड नहीं तोड़ सके। ऐसा तब है, जब इस बार मतदान के लिए काफी जोर रहा। जिले के नेताओं के साथ ही अधिकारियों ने भी मतदाता जागरूकता को लेकर भरपूर प्रयास किए। इसके बावजूद साल 2017 के मतदान प्रतिशत को पीछे करने में शहरी मतदाता चूक गए और इस बार नौ फीसदी कम मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed