फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The railway station road seal including the main road of the market

बाजार का मुख्य मार्ग समेत रेलवे स्टेशन रोड सील

Thu, 15 Apr 2021 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
The railway station road seal including the main road of the market
गोंडा। नगर के कोरोना कंटेन्मेंट जोन को सील करने पहुंचे अधिकारियों से गुरुवार को व्यापारियों की नोकझोंक हुई। इसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल बुलाकर सर्वामाई स्थान से बाजार के मुख्यमार्ग को सील किया गया।
विज्ञापन

करनैलगंज नगर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संकरण को रोकने के लिए प्रशासन लोगों को जागरूक करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा। विगत दिनों गांधीनगर, स्टेशन रोड, गाड़ी बाजार सहित कई स्थानों पर कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट कर दिया है। जिन क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। उस एरिया को कंटेन्मेंट एरिया घोषित करते हुए उसे सील किया जा रहा है। गुरुवार की देर शाम नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा स्टेशन रोड करनैलगंज के मुख्य मार्ग को ही बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे क्षुब्ध व्यापारियों ने जमकर विरोध किया। सूचना मिलते ही एडीएम शत्रुघ्न पाठक, सीओ मुन्ना उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर किसी तरह शांत कराया। गुरूवार को जिस एरिया को सील किया गया। वहां पर 9 दिन पहले कोरोना मरीज मिले हैं तब वह स्थान सील नहीं हुआ था अब नवें दिन मुख्य मार्ग को ही सील कर दिया गया। इसी को लेकर व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।
पूरे मामले को जानने के बाद एसडीएम ने लोगों को आश्वासन दिया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। जिस भी क्षेत्र में पॉजिटिव केस मिलेंगे वहां से 25 मीटर की दूरी तक सील किया जाएगा। व्यापारियों का कहना है जिस घर में केस निकले उस घर के सामने व उस एरिया को लॉक किया जाए न कि मुख्य मार्ग को।

एसडीएम ने नगर पालिका के ईओ राजीव रंजन को दूरभाष के जरिए सख्त निर्देश दिए हैं कि जिस भी एरिया में केस निकले हैं उस एरिया को तत्काल प्रभाव से गुरुवार की देर रात तक सील कर दिया जाए। इस दौरान गुरुद्वारा प्रधान हरजीत सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह, डॉ. हरजिंदर सिंह, ओम प्रकाश तिवारी, हरप्रीत, मनप्रीत, लवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed