फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The procession was taken out with much fanfare, distributed intact

Gonda News: धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा, वितरित किया अक्षत

Wed, 10 Jan 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 10 Jan 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
The procession was taken out with much fanfare, distributed intact
गोंडा। 22 जनवरी को अयोध्या में प्रस्तावित श्रीरामलला के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर हर तरफ उल्लास का माहौल है। आरएसएस, विहिप सहित कई संगठनों के लोग घर-घर अक्षत वितरित करके दीपोत्सव मनाने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को कौड़ियाबाजार में अक्षत वितरण कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड संघचालक शिवशंकर शुक्ला, जिला कार्यवाह अश्वनी कुमार शुक्ल, जिला सह सेवा प्रमुख सुधाकर पांडेय, खंड कार्यवाह प्रशांत मिश्रा, वरिष्ठ स्वयंसेवक शिवदयाल शुक्ला, मंडल अध्यक्ष भाजपा अनंतराम शुक्ला, रमेश पांडेय, महेश पांडेय, रिंकू मिश्रा, भोला पहलवान आदि की अगुवाई में अक्षत वितरण शोभायात्रा निकाली गई। घर-घर अक्षत वितरित किए गए।
विज्ञापन

करनैलगंज नगर में महिलाओं ने घर-घर जाकर पूजित अक्षत वितरित किए गए। नगर मंडल की महिलाओं ने श्री बालाजी शक्ति धाम मंदिर ठठराही बाजार में बैठक की। इसमें पदाधिकारियों ने श्रीराम जन्मभूमि द्वारा पूजित अक्षत का वितरण, भजन संध्या, मंदिर साफ -सफाई, श्रीराम ज्योति दीपावली, रंगोली प्रतियोगिता कराने पर चर्चा की गई। 20 जनवरी को सकरौरा घाट पर रंगोली व महाआरती, 21 जनवरी को सरयू तट कटरा घाट पर महाआरती की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगिंदर सिंह जानी ने बताया कि 11 क्विंटल लड्डू भोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा। करनैलगंज विधायक प्रतिनिधि इतेंद्र सिंह गुड्डू के नेतृत्व में बुधवार को विकासखंड के नरायनपुर साल व नरायनपुर ललक के विभिन्न मजरों में अक्षत वितरित किए गए। प्रदीप तिवारी, हरिओम ओझा, सुनील दुबे, संदीप तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed