फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The opposition is encroaching on the land; please do something, Sir.

Gonda News: विपक्षी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, कुछ करिए साहब

Sat, 27 Jun 2026 08:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 27 Jun 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
The opposition is encroaching on the land; please do something, Sir.
​शिकायतें सुनते डीआईजी।
गोंडा। साहब, विपक्षी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आप ही कुछ करिए साहब। यह गुहार शनिवार को दोपहर इटियाथोक थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचे शाहपुर गनवरिया निवासी राजेश कुमार ने डीआईजी अशोक कुमार शुक्ला के समक्ष लगाई। इस पर नाराजगी जताते हुए डीआईजी ने मौके पर मौजूद इंस्पेक्ट कमलाकांत त्रिपाठी को चेताया कि पीड़ितों की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इसे पूरी गंभीरता से लेते हुए निस्तारित करा मुझे सूचित किया जाए।
विज्ञापन

नगर कोतवाली में निरीक्षक अपराध सभाजीत सिंह ने सुनवाई की। इस दौरान राजस्व संबंधी दो शिकायतें आई। जिसके निस्तारण के लिए संयुक्त टीम रवाना की गई। देहात कोतवाली में अवरता खरगूपुर निवासी सुषमा तिवारी, उमाशंकर, विनोद व रेखा ने सुनवाई कर रहे इंस्पेक्टर शमशेर बहादुर सिंह को बताया कि गांव के कुछ लोग उनकी भूमि पर जबरन घूर लगा रहे हैं, मना करने पर धमकी दे रहे हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि कुल 14 शिकायतें आईं। इसमें से पांच का निस्तारण कर दिया गया। अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई।
विज्ञापन

सुनवाई के बाद डीआईजी अशोक कुमार ने थाना इटियाथोक कार्यालय का निरीक्षण भी किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से संवाद कर विभिन्न बीट की जानकारी लेने के साथ ही दरोगा व सिपाहियों को अपनी बीट पर नजर रखने और पैदल गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। करनैलगंज में आयोजित समाधान दिवस में अल्लीपुर निवासी राम अभिलाख ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी भूमि का मामला उपजिलाधिकारी न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद शुक्रवार को मुहर्रम ड्यूटी में अधिकारियों की व्यस्तता का लाभ उठाकर विपक्षी ने उसी भूमि पर छप्पर रखकर कब्जा करने का प्रयास किया। शिकायत पर पहुंची पुलिस के वापस लौटते ही आरोपितों ने इस पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि जांच कराई जा रही है। थाना खरगूपुर, तरबगंज, नवाबगंज, वजीरगंज, खोड़ारे सहित सभी 17 थानों में शिकायतें सुनी गईं।

थाना समाधान दिवस में नहीं पहुंची राजस्व टीम
वजीरगंज। फैमिली आईडी में ड्यूटी लगने के कारण राजस्व टीम समाधान दिवस में नहीं पहुंची। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पांडेय ने शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस में कुल पांच शिकायतें आईं। इनमें चार राजस्व के औ एक पुलिस संबंधी था। किसी भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हो सका। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed