फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The manager sold the school land by fraud

Gonda News: प्रबंधक ने जालसाजी कर बेच दी स्कूल की जमीन

Fri, 29 Sep 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 29 Sep 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
The manager sold the school land by fraud
गोंडा। कोतवाली नगर क्षेत्र के पथवलिया पोर्टलगंज में संचालित एक निजी स्कूल बंद होने के आठ साल बाद प्रबंधक ने कूटरचित अभिलेखों के सहारे वहां की जमीन भूमाफिया को बेच दी। जमीन बेचने के बाद आरोपी प्रबंधक ने उपनिबंधक फर्म्स एंड सोसाइटीज कार्यालय को गुमराह कर झूठे शपथपत्र पर समिति का नवीनीकरण भी करा लिया। डीआईजी के आदेश पर भूमाफिया बृजेश अवस्थी समेत तीन लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


पथवलिया पोर्टरगंज के रहने वाले साधु शरण शुक्ल के मुताबिक पोर्टरगंज में विवेकानंद विद्या मंदिर के नाम से जमीन खरीदी गई थी मगर यह विद्यालय वर्ष 2000 में बंद कर दिया गया। आरोप है कि विद्यालय के तत्कालीन प्रबंधक राम प्रकाश शुक्ल ने कार्यकारिणी द्वारा स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर के नाम खरीदी गई जमीन को वर्ष 2008 में भूमाफिया बृजेश अवस्थी के सहयोग से पुष्पा देवी के पक्ष में बैनामा कर दिया। आरोप है कि स्कूल बंद होने के बाद राम प्रकाश शुक्ल ने बृजेश अवस्थी के सहयोग से ही एक झूठा शपथपत्र उपनिबंधक फर्म्स सोसाइटीज अयोध्या के समक्ष देकर खुद को स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर का पुनः निर्वाचित प्रबंधक बताकर समिति का नवीनीकरण भी करा लिया।
विज्ञापन

शपथपत्र में राम प्रकाश शुक्ल ने यह भी कहा कि संस्था का संचालन हो रहा है, जबकि विद्यालय 12 वर्ष पूर्व बंद हो चुका था। शिकायतकर्ता ने फर्जी समिति का नवीनीकरण कराने और स्कूल की जमीन कूटरचित दस्तावेज से बेचने का आरोप लगाते हुए डीआईजी से शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने नगर कोतवाली पुलिस को मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि साधु शरण शुक्ल की तहरीर पर राम प्रकाश शुक्ल, बृजेश अवस्थी व पुष्पा देवी के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed