{"_id":"68408545b9f52c046a0796e1","slug":"the-loan-was-distributed-to-the-deceased-and-a-recovery-notice-was-also-sent-gonda-news-c-100-1-slko1028-138837-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मृतक को बांट दिया कर्ज, वसूली का नोटिस भी भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मृतक को बांट दिया कर्ज, वसूली का नोटिस भी भेजा
Wed, 04 Jun 2025 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित।
डुमरियाडीह (गोंडा)। वजीरगंज कस्बा स्थित इंडियन बैंक ने मृतक को कर्ज बांट दिया। लोक अदालत से वसूली की नोटिस मिलने पर परिवार के लोग सकते में आ गए। वजीरगंज ग्राम पंचायत के हाथी दुबे पुरवा निवासी ज्ञानचंद दुबे ने बताया कि उनके पिता ठाकुर प्रसाद जेल पुलिस में थे। उनकी मृत्यु 31 मार्च 2011 में हो गई है।
10 अप्रैल 2025 को आयोजित लोक अदालत का नोटिस मिला, जो इंडियन बैंक वजीरगंज से संबंधित थी। नोटिस में उनके पिता द्वारा 8 नवंबर 2014 को बैंक से कर्ज लेने का उल्लेख था जो खाता एनपीए हो गया। कर्ज की धनराशि ब्याज सहित 89,930 रुपये अंकित थी।
जिसके भुगतान को लेकर नोटिस देते हुए उन्हें लोक अदालत में हाजिर होने की सूचना दी गई। ज्ञानचंद ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि पिताजी ने कभी कर्ज लिया था। वे पेंशनर थे, उनकी पेंशन इलाहाबाद बैंक में आती थी। नोटिस में कर्ज लेने की तारीख 8 नवंबर 2014 अंकित है जबकि 2011 में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पीड़ित ने इस मामले को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की बात कही है। प्रभारी शाखा प्रबंधक विनोद कुमार ने बताया कि मृतक ठाकुर प्रसाद ने 2005 में किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया था, जो एनपीए हो गया। 2014 में उसे अपडेट कर दिया गया।