{"_id":"687be1137d22d328c40bfe13","slug":"the-fragrance-of-ranjanas-spices-reached-bihar-and-punjab-gonda-news-c-100-1-gon1001-141058-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बिहार व पंजाब तक पहुंची रंजना के मसालों की खुशबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बिहार व पंजाब तक पहुंची रंजना के मसालों की खुशबू
Sat, 19 Jul 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। बेलसर के चीरे बसना स्थित शिव शंभू स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष रंजना शुक्ला का केमिकल मुक्त सब्जी मसाला जिलेभर के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों में पसंद किया जा रहा है। ई काॅमर्स प्लेटफार्म अमेजन पर भी वह खड़ा व पिसा सब्जी मसाला बेचकर हर साल लाखों रुपये कमा रही हैं।
रंजना ने बताया कि वर्ष 2020 में उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। पति की आमदनी कम होने के कारण परिवार का गुजारा करने में समस्या हो रही थी। गांव की एक महिला के सुझाव पर स्वयं सहायता समूह के बारे में जानकारी ली। 12 महिलाओं को जोड़कर शिव शंभू स्वयं सहायता समूह बनाकर सब्जी मसाले की बिक्री शुरू की। पहले तो बहुत ज्यादा बिक्री नहीं होती थी, लेकिन प्रशासनिक अफसरों को सब्जी मसाले पसंद आ गए।
उनके सहयोग से अरगा ब्रांड के साथ विकास भवन की कैंटीन व जिले के मॉल में सब्जी मसाला बिकने लगा। दो फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वजीरगंज के अरगा पक्षी विहार परिसर में अरगा ब्रांड का अमेजन के साथ समझौता कराया। अब अरगा ब्रांड के ऑर्डर मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार व पंजाब से भी आ रहे हैं।
विज्ञापन
सेहत के लिए फायदेमंद है केमिकल रहित सब्जी मसाला
रंजना का दावा है कि उनके स्वयं सहायता समूह की ओर से केमिकल रहित मसाला तैयार किया जाता है। बाजार से खड़ा मसाला खरीदकर उसे पीसकर पैकिंग की जाती है। इसमें कोई केमिकल नहीं मिलाया जाता है। समूह की ओर से मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर, साबूत जीरा, मीट मसाला, सब्जी मसाला, गरम मसाला, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, अजवाइन पाउडर, मेथी दाना सहित 12 प्रकार के मसाले तैयार किए जाते हैं। इनकी ऑनलाइन व ऑफलाइन बिक्री कर प्रतिवर्ष करीब चार लाख रुपये की कमाई की जा रही है।